• Home
  • News
  • Uttarakhand: Cultural programs in full swing in State Handloom Expo! Hansa Group created a stir, colorful presentations enthralled everyone

उत्तराखण्डः स्टेट हैंडलूम एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम! हंसा ग्रुप ने मचाया धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

editor
  • Awaaz Desk
  • January 31, 2024 05:01 AM
Uttarakhand: Cultural programs in full swing in State Handloom Expo! Hansa Group created a stir, colorful presentations enthralled everyone

देहरादून। स्टेट हैंडलूम एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम के निर्देशक इंदू भट्ट ममगाईं रहे और संचालन गायत्री ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। उसके बाद बहुत ही प्यारा नित्य त्रिजुगी नारायण गीत पर हुआ। आठ लोगों ने इस नृत्य पर परफारमेंस दी। हिन्दी गायक संदीप ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्वेता, मीनाक्षी, दीपांजलि, दिव्या, अभय, नील, सत्येंद्र, अंकित द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गयी। एक्सपो में कई स्टाॅल लगाए गए हैं। जिसमें राजस्थान के मशहूर चीजें मिल रही हैं। 


संबंधित आलेख: