• Home
  • News
  • Uttarakhand: Dead body of a woman found in the forest on the Nainital-Kaladhungi road! Sensation spread in the area, police department engaged in identification

उत्तराखण्डः नैनीताल-कालाढ़ूंगी मार्ग पर जंगल में मिला महिला का शव! क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटा पुलिस महकमा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 07, 2023 10:05 AM
 Uttarakhand: Dead body of a woman found in the forest on the Nainital-Kaladhungi road! Sensation spread in the area, police department engaged in identification

नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग के पास जंगल के अंदर एक महिला का सड़ा गला शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव बुरी तरह विक्षिप्त अवस्था मे बरामद हुआ है,देखने पर प्रतीत हुआ कि जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोचा होगा, विक्षिप्त होने के कारण ही फ़िलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कालाढूंगी थाना प्रभारी नन्दन सिंह रावत ने स्थानीय मीडिया को बताया कि रविवार 7 मई की दोपहर नैनीताल मार्ग से सटे जंगल में एक शव होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली थी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचायत नामा भरा और शव को मोर्चरी भिजवा दिया है, शव 10-15 दिन पुराना मालूम पड़ता है और शव का मांस जंगली जानवरों ने खा रखा था।  उन्होंने ये भी बताया कि आसपास के थानों से किसी महिला की गुमशुदगी होने के बारे में पूछताछ की जा रही है।


संबंधित आलेख: