• Home
  • News
  • Uttarakhand: Dehradun student Ishita Saxena, who is stuck in Manipur, can reach home by this evening! Requested CM Dhami by e-mail, Chief Minister took immediate action

उत्तराखण्डः मणिपुर में फंसी देहरादून की छात्रा इशिता सक्सेना आज शाम तक पहुंच सकती है घर! ई-मेल कर सीएम धामी से लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल एक्शन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 07, 2023 08:05 AM
Uttarakhand: Dehradun student Ishita Saxena, who is stuck in Manipur, can reach home by this evening! Requested CM Dhami by e-mail, Chief Minister took immediate action

देहरादून। हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसी राजधानी देहरादून की छात्रा इशिता सक्सेना आज शाम तक घर पहुंच सकती है। बता दें कि छात्रा ने खुद को वहां से निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ई-मेल कर गुहार लगाई थी। जिसके बाद सीएम धामी ने सेन्ट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इम्फाल में अध्ययनरत प्रदेश की छात्रा इशिता सक्सैना को वापस लाये जाने के निर्देश दिये है। सीएम धामी के निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आया और छात्रा के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक कराया है। देहरादून की इशिता सक्सेना सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। इशिता के पिता देहरादून में जनरेटर पार्ट्स का बिजनेस करते हैं। बीते कई दिनों से पूरे मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में राजधानी इंफाल शामिल है। इशिता सक्सेना ने बताया कि कई दिनों से यहां लगातार गोली और बम बारी हो रही है। दिनभर आग लगने की खबरें आ रही हैं। उन्हें कई दिनों से अंधेरे में ही रहने के लिए कहा गया है।


संबंधित आलेख: