• Home
  • News
  • Uttarakhand: Demand to ban land jihad in Nainital! Social workers submitted a memorandum to the District Magistrate, told danger bells for the quiet litigants of the mountain

उत्तराखण्डः नैनीताल में लैंड जिहाद पर रोक लगाने की मांग! समाजसेवियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहाड़ की शांत वादियों के लिए बताया खतरे की घंटी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 01, 2023 09:05 AM
Uttarakhand: Demand to ban land jihad in Nainital! Social workers submitted a memorandum to the District Magistrate, told danger bells for the quiet litigants of the mountain

नैनीताल। युवा समाजसेवी नितिन कार्की और मनोज जोशी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनपद में हो रहे लैंड जिहाद पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से योजनाबद्ध तरीके से लैंड जिहाद चल रहा है जो शांत पहाड़ों के लिए खतरे की घंटी है। कहा कि यदि हम अभी नही चेते तो कुछ समय बाद परिस्थितियां हमारे हाथों से निकल जायेगी। जमीन कब्जाने का यह योजनाबद्ध तरीका है जिसमें बड़े-बड़े गैंगस्टर, भू-माफिया से लेकर हवाला का पैसा लगाया जा रहा है जिसमें यहां के कुछ स्थाई लोग मिलकर इस कार्य को कर रहे हैं। कहा कि नैनीताल रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रतिदिन लगभग 10 से 20 या अधिक रजिस्ट्री होती है, जिसमे से लगभग 70 से 80 प्रतिशत लैंड जिहाद की जद में आती है। कहा कि आज नैनीताल के दूरस्त ग्रामीण क्षेत्र भी इससे नही बचे हैं और नैनीताल जिले का लगभग पूरा क्षेत्र इस लैंड जिहाद से पीड़ित है। कहा गया कि प्रदेश में जल्द से जल्द भू-कानून लागू होना चाहिए, ताकि लैंड जिहाद को रोका जा सके।


संबंधित आलेख: