• Home
  • News
  • Uttarakhand: Dhami government's bulldozer on illegal occupations! Tombs were removed in Vikas Nagar of Dehradun, stir with rapid action

उत्तराखण्डः अवैध कब्जों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर! देहरादून के विकासनगर में हटाई गईं मजारें, ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 13, 2023 06:03 AM
 Uttarakhand: Dhami government's bulldozer on illegal occupations! Tombs were removed in Vikas Nagar of Dehradun, stir with rapid action

विकासनगर। देहरादून के विकासनगर में वन विभाग क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई मजारों पर प्रशासनिक अमले ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां कई मजारों को ध्‍वस्‍त किया गया है। कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में वनकर्मियों ने मजार हटाने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि तिमली रेंज के जंगल से दो मजार हटाई गई हैं। जानकारी के अनुसार अनुसार रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में आधा दर्जन के आसपास मजार हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है। वहीं यूजेवीएनएल की मुनादी के बाद शक्ति नहर डाकपथर के किनारे बसे लोगों ने अपने घरों से सामान निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन फिलहाल सत्यापन की कार्रवाई कर रहा है जल्द ही अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा।
डाकपत्थर से कुल्हाल तक शक्तिनहर किनारे की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हटवाने को प्रशासन व यूजेवीएनएल अलर्ट मोड पर है। यहां जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रालियों को तैनात किया गया है। जो खुद जमीन खाली नहीं करेंगे उनपर जेसीबी गरजेगी। वहीं अवैध कब्जाधारियों में घर टूटने को लेकर बेचैनी छाई है। जो सरकारी अधिकारियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व विधायक तक अपनी गुहार लगा रहे हैं। जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अभय सिंह का कहना है कि 11 मार्च तक का अवैध कब्जाधारियों को स्वयं ही कब्जा हटाने के लिए समय दिया गया था। स्वयं ही कब्जाधारी जमीन खाली कर दें तो ज्यादा अच्छा होता। निगम नहीं चाहता कि किसी को असुविधा हो।


संबंधित आलेख: