• Home
  • News
  • Uttarakhand: Discovery of a young man's body in the Mussoorie forest sparks a sensation! The deceased had been missing since July 10; was it murder, suicide, or an accident? Police are investigating every angle.

उत्तराखण्डः मूसरी के जंगल में युवक का शव मिलने से सनसनी! 10 जुलाई से लापता था मृतक, हत्या-आत्महत्या या हादसा? पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

editor
  • Awaaz Desk
  • July 15, 2026 06:07 AM
Uttarakhand: Discovery of a young man's body in the Mussoorie forest sparks a sensation! The deceased had been missing since July 10; was it murder, suicide, or an accident? Police are investigating every angle.

मसूरी। देहरादून मार्ग पर हाथीपांव मंदिर के समीप जंगल में एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुमित पाल, निवासी देहरादून के रूप में हुई है। सुमित 10 जुलाई से लापता था और उसकी गुमशुदगी नेहरू कॉलोनी थाने देहरादून में दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह अपनी बाइक से मसूरी आया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार हो हाथीपांव रोड नाग मंदिर के पास जंगल में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का है। जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि सुमित पाल मसूरी किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई।


संबंधित आलेख: