• Home
  • News
  • Uttarakhand: Embezzlement case! Uttarakhand High Court refuses to grant bail to Kantiram Joshi, next hearing will be on June 23

उत्तराखण्डः गबन का मामला! कांतिराम जोशी को जमानत देने से उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने किया इंकार, 23 जून को होगी अगली सुनवाई

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 27, 2023 08:04 AM
 Uttarakhand: Embezzlement case! Uttarakhand High Court refuses to grant bail to Kantiram Joshi, next hearing will be on June 23

नैनीताल। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गबन के मामले में जेल में बंद कांतिराम जोशी को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया और अब सुनवाई के लिए 23 जून 2023 की तारीख निर्धारित की है।  गौरतलब है कि कांति राम जोशी पिछले 76 दिनों से गबन के मामले में टिहरी जेल में बंद हैं। कांति राम जोशी ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत पर तत्काल  सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था , जिसे न्यायधीश रविंद्र मैटाणी की खंडपीठ द्वारा 26 अप्रैल को खारिज कर दिया।
हाई कोर्ट के आदेश के बाद कांतिराम  को फ़िलहाल जेल में ही रहना होगा। कांति राम जोशी के विरुद्ध विजिलेंस सेक्टर देहरादून द्वारा भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है, इस मामले में भी एक अवमानना याचिका में हाईकोर्ट ने विजिलेंस को जांच व विवेचना की कार्यवाही करने के लिए माह जून 2023 तक का वक्त दिया है।


संबंधित आलेख: