• Home
  • News
  • Uttarakhand: Fighting and firing incident in Rudrapur revealed! Four accused arrested, police raiding vigorously in search of absconding accused

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में हुई मारपीट और फायरिंग प्रकरण का खुलासा! चार आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस

editor
  • Awaaz Desk
  • November 09, 2023 10:11 AM
Uttarakhand: Fighting and firing incident in Rudrapur revealed! Four accused arrested, police raiding vigorously in search of absconding accused

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के भदईपुरा में हुई मारपीट के मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल द्वारा खुलासा कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करते हुए उनसे घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रुद्रपुर की भदईपुरा में दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते ही मारपीट की घटना सामने आई थी और घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हुई था।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें विकेश यादव उर्फ विकास, आकाश यादव उर्फ बांडा, अभय सक्सेना उर्फ चाइना, जितेंद्र सिंह यादव उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों ही आरोपी वार्ड नंबर 14 भदईपुरा रुद्रपुर के रहने वाले हैं और चारों ही आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का एक तमंचा जिंदा कारतूस और घटना के दौरान की गई फायरिंग का खाली खोखा भी बरामद किया है।

पुलिस ने चारों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है। इसके अलावा अन्य जो फरार आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 1000 इनाम देने की घोषणा की है।


संबंधित आलेख: