उत्तराखण्डः क्रिकेटर पंत का हाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंचे फिल्म अभिनेता अनुपर खेर और अनिल कपूर! खुद को बताया पंत का फैन
देहरादून। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने आज राजधानी दून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जाना। इस दौरान दोनों अभिनेताओं ने काफी देर तक पंत से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। बता दें कि अभिनेता खेर और कपूर शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां से बात की गई है। उन्होंने कहा कि पंत फाइटर हैं। हम दोनों ने उनके काफी बात की और उन्हें हंसाया भी। यही नहीं दोनों अभिनेताओं ने कहा कि हम ऋषभ के फैन हैं। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली से आत वक्त रुड़की में क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में पंत बुरी तरह जख्मी हो गए थे और उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कार डिवाइडर की रेलिंग और एक पोल को टक्कर मारती हुई हवा में उछलकर हाईवे की दूसरी दिशा में कई पलटियां खाते हुए करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई। ऋषभ पंत को राहगीरों ने पुलिस की मदद से रुड़की के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत अब ठीक है। हादसे का कारण झपकी आना बताया जा रहा है।