• Home
  • News
  • Uttarakhand: Flood of faith gathered in Haridwar on Ganga Dussehra! Devotees from all over the country took a dip of faith in the Ganges

उत्तराखण्डः गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब! गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 30, 2023 05:05 AM
 Uttarakhand: Flood of faith gathered in Haridwar on Ganga Dussehra! Devotees from all over the country took a dip of faith in the Ganges

हरिद्वार। गंगा दशहरे के मौके पर आज हरिद्वार में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उमड़े हैं। देर रात से भी भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। इस दौरान भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है। 


संबंधित आलेख: