• Home
  • News
  • Uttarakhand: Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with great pomp in Almora! Tributes paid at police stations and posts, pledge taken to contribute to the progress of the country

उत्तराखण्डः अल्मोड़ा में धूमधाम से मनी गांधी व शास्त्री जयंती! थाने-चैकियों में दी गई श्रद्धांजलि, देश की उन्नति में योगदान का लिया संकल्प

editor
  • Awaaz Desk
  • October 02, 2023 05:10 AM
Uttarakhand: Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with great pomp in Almora! Tributes paid at police stations and posts, pledge taken to contribute to the progress of the country

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान स्कूलों में प्रभात फेरी निकालने के साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशानुसार सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में पुलिस बल की उपस्थिति में दोनों महापुरुषों के जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वजारोहण के उपरांत दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया और गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम गाया गया। सीओ संचार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गाधी द्वारा सत्य एवं अंहिसा के मार्ग पर चलकर विभिन्न आन्दोलन चलाकर देश को आजादी दिलाने में दिये गये अमूल्य योगदान को याद कर समस्त पुलिस बल को उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने की प्रेरणा देकर अन्तराष्ट्रीय अंहिसा दिवस की शपथ दिलायी गयी।

सीओ संचार द्वारा उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से पालन करते हुए देश के उन्नति एवं प्रगति में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर सीओ संचार अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा पुलिस बल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गणों के उत्साहवर्धन हेतु उपहार भेंट किये गये तथा उपस्थित पुलिस बल को मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं जनपद के समस्त थाने-चैकियों में भी गांधी व शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गयी। 


संबंधित आलेख: