• Home
  • News
  • Uttarakhand: Gangolihat's daughter, Rashi Upreti, has brought glory to her family! President Draupadi Murmu honored her with a gold medal, sparking celebrations at home.

उत्तराखण्डः गंगोलीहाट की बेटी राशि उप्रेती ने रोशन किया नाम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित, घर में जश्न सा माहौल

  • Awaaz Desk
  • November 05, 2025
Uttarakhand: Gangolihat's daughter, Rashi Upreti, has brought glory to her family! President Draupadi Murmu honored her with a gold medal, sparking celebrations at home.

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट नगर पालिका क्षेत्र के कुंजनपुर वार्ड निवासी सुनील उप्रेती की पुत्री राशि उप्रेती, सहायक अध्यापक, जूनियर हाईस्कूल भामा को   राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक तथा सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से भी स्वर्ण पदक प्रदान किया गया गया। राशि की प्राथमिक शिक्षा रेनेसां नर्सरी एण्ड स्कूल गंगोलीहाट से हुई। इण्टर की पढ़ाई जेबीएसजी इंटर कॉलेज गंगोलीहाट से तथा स्नातक की शिक्षा शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा डीएसबी कैम्पस कॉलेज नैनीताल से हुई। राशि की माता बीना उप्रेती ग्रहणी हैं। राशि का भाई आदित्य उप्रेती  गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से बीटेक कर रहा है। उल्लेखनीय है कि आदित्य के अंक इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत एवं हाईस्कूल में 91 प्रतिशत रहे हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा अटल उत्कृष्ट श्री महाकाली इण्टर कॉलेज गंगोलीहाट से की। राशि का परिवार आज के दौर में एकता की मिसाल है। उनके परिवार में उनके ताऊ सतीश उप्रेती, चाचा अनिल उप्रेती, दादी रमा उप्रेती सहित सभी जन संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनके दादा स्व. गिरीश चंद्र उप्रेती एक आदर्श शिक्षक रहे हैं। उनके इस सम्मान से स्थानीय जनता में खुशी की लहर है तथा उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, संजेश मेहता, रमेश बोरा, दर्पण कुमार, हरीश दुर्गापाल, निखिल पंत, प्रधानाचार्य त्रिभुवन रावल, नरेंद्र रावल आदि ने राशि को  बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की है।


संबंधित आलेख: