उत्तराखण्डः केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल सिंह! वीआईपी हेलीपैड पर हुआ स्वागत, पुननिर्माण कार्यों का लिया जायजा
देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह आज गुरूवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान जिला अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।