• Home
  • News
  • Uttarakhand: Gratitude rally organized in Haldwani! CM Dhami targeted the opposition, said - big decisions are being taken in the interest of the youth

उत्तराखण्डः हल्द्वानी में निकाली गयी आभार रैली! सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- युवाओं के हित में लिए जा रहे बड़े-बड़े फैसले

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 01, 2023 09:03 AM
Uttarakhand: Gratitude rally organized in Haldwani! CM Dhami targeted the opposition, said - big decisions are being taken in the interest of the youth

हल्द्वानी। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में आयोजित आभार रैली में शिरकत की। इस दौरान रामलीला मैदान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम धामी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने जो नकल विरोधी कानून लागू किया है उसकी कॉपी महाराष्ट्र सरकार ने मांगी है। गुजरात सरकार इसे लागू करने जा रही है और धीरे-धारे सभी प्रदेश इसे लागू करने वाले हैं, लेकिन विपक्ष को लगता है कि सरकार पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता का रास्ता निकाल लेंगे। कहा कि वर्ष 2008 में समूह ग की परीक्षा में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी, लेकिन यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी। सरकार ने फैसला किया है कि समूह ग में इंटरव्यू व्यवस्था को पूरी तरह खत्म होगी। जेई पदों के लिए भी साक्षात्कार की व्यवस्था नहीं होगी। यह व्यवस्था सभी तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर लागू होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को भड़काने का काम किया है, जो युवा पीढ़ी भलीभांति जानती है। कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों से बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं होने देगी और युवाओं के हित में जो भी फैसले होंगे, वो बेहिचक लिए जायेंगे। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी समेत तमाम विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


संबंधित आलेख: