• Home
  • News
  • Uttarakhand: Haldwani City Magistrate and ACMO raided in Damuvadhunga area! Illegally running clinic sealed, created a stir

उत्तराखण्डः हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ ने दमूवाढूंगा क्षेत्र में की ताबड़तोड़ छापेमारी! अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को किया सील, मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 02, 2023 11:05 AM
 Uttarakhand: Haldwani City Magistrate and ACMO raided in Damuvadhunga area! Illegally running clinic sealed, created a stir

हल्द्वानी। नैनीताल ज़िलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन मे मंगलवार को दमूवाढूंगा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप और बिना डिग्री के संचालित हो रहे राधास्वामी क्लीनिक को सील कर दिया है साथ ही अवैध रूप से एक मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से लिए जा रहे ब्लड सैंपल के मामले में मेडिकल स्टोर को क्लीनिक का रूप दिया गया था। जिससे मौके पर ही सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह ने सील करवा दिया है। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह को निर्देश दिये है कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाया जाये।


संबंधित आलेख: