उत्तराखण्डः हल्द्वानी पुलिस ने गुलदार की खाल के साथ शिकारी दबोचा! एसएसपी ने टीम को किया पुरस्कृत
हल्द्वानी। हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 गुलदार की खाल बरामद कर मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर थाना मुखानी में धारा 39/49 बी 51/57 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 429 भादवि के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है। पूछताछ पर अभियुक्त अभियुक्तण् नवीन चन्द्र पुत्र नन्दाबल्लभ निवासी कपकोट बागेश्वर ने बताया कि अधिक धन कमाने के लालच में गुलदार को मारकर चोरी छिपे सुखाकर हल्द्वानी ले आया था तथा अपना इलाज कराने अस्पताल आ गया। इलाज के उपरान्त दोनों खालों को बेचने की फिराक में था तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने टीम को 2500 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत किया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, सुनील गोस्वामी, त्रिलोक रौतेला, कुन्दन कठायत, अमीर अहमद, दिनेश नगरकोटी, अशोक रावत, अनिल गिरी, आलोक कुमार, कैलाश चन्द्र तिवारी, वन दरोगा हरीश चन्द्र सिंह, राहुल कनवान आदि थे।