• Home
  • News
  • Uttarakhand: Haldwani uproar! Uttarakhand government asked for four additional companies of paramilitary forces from the Centre, internet services restored

उत्तराखण्डः हल्द्वानी बवाल! उत्तराखण्ड सरकार ने केन्द्र से मांगी अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियां, इंटरनेट सेवाएं बहाल

editor
  • Awaaz Desk
  • February 11, 2024 10:02 AM
Uttarakhand: Haldwani uproar! Uttarakhand government asked for four additional companies of paramilitary forces from the Centre, internet services restored

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरूवार को भड़की हिंसा के बाद उत्तराखण्ड सरकार लगातार अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। इस बीच राज्य सरकार ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की मांग की है। रविवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में जहां हिंसा हुई थी, स्थिति सामान्य हुई है और घटना के बाद से बंद पड़ी ज्यादातर दुकानें सुबह फिर से खुल गईं। हिंसा के बाद बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी ज्यादातर इलाकों में बहाल कर दी गईं। गुरुवार को प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान के बाद हिंसा भड़क गई थी। पथराव, कारों में आग लगाने और स्थानीय पुलिस स्टेशन को भीड़ द्वारा घेरने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए थे। जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा में एक मस्जिद और एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। जिले के अधिकारियों ने कहा कि दोनों संरचनाएं नज़ूल भूमि पर खड़ी थीं। शनिवार को केंद्रीय गृह सचिव को लिखे पत्र में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की चार अतिरिक्त कंपनियों की मांग की।


संबंधित आलेख: