• Home
  • News
  • Uttarakhand: Heat begins setting records as early as the second week of March; snowfall on the peaks of Badrinath.

उत्तराखंड: मार्च दूसरे हफ्ते में ही गर्मी बनाने लगी रिकॉर्ड, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

editor
  • Tapas Vishwas
  • March 13, 2026 01:03 PM
Uttarakhand: Heat begins setting records as early as the second week of March; snowfall on the peaks of Badrinath.

मार्च की शुरुआत से ही गर्मी उत्तराखंड में अपने तेवर दिखा रही है। भले ही बीते कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में बादल छाने और पहाड़ों में कोहरे से बारिश का अनुमान लगाया गया लेकिन ऐसा हुआ नहीं और गर्मी ने दूसरे सप्ताह में ही नए रिकॉर्ड बना दिए।

आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री इजाफे के साथ 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री अधिक के साथ 25.1 डिग्री रहा और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते अधिकतम के साथ न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। उधर केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश भर के तापमान में बढ़ोतरी हुई। बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई। दो दिन पहले भी धाम में बर्फबारी हुई थी। बृहस्पतिवार को जिले में सुबह से मौसम बदला हुआ था। हालांकि निचले इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन बदरीनाथ की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। बर्फबारी होने से धाम का मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि धाम में ठंड भी काफी बढ़ गई है। 
 


संबंधित आलेख: