• Home
  • News
  • Uttarakhand: International conflict impacts household kitchens! LPG supplies affected nationwide, scramble for cylinders in Nainital.

उत्तराखण्डः अंतरराष्ट्रीय टकराव का असर घरेलू रसोई तक! देशभर में एलपीजी की सप्लाई प्रभावित, नैनीताल में सिलेंडर के लिए मारामारी

editor
  • Awaaz Desk
  • March 14, 2026 07:03 AM
Uttarakhand: International conflict impacts household kitchens! LPG supplies affected nationwide, scramble for cylinders in Nainital.

नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव का असर भारत के कई राज्यों में भी दिखाई दे रहा है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के कारण देशभर में LPG सप्लाई प्रभावित होने लगी है। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, जबकि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

सरोवर नगरी नैनीताल में भी स्थिति कुछ ऐसी ही देखने को मिली। यहां गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है और कई जगहों पर लोगों में जल्द से जल्द गैस हासिल करने की होड़ भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ता सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन और मैन्युअल दोनों तरीकों से बुकिंग कर रहे हैं। बढ़ती मांग के कारण एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है।

इस बीच केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि LPG की आपूर्ति को लेकर चिंता जरूर है। उन्होंने बताया कि भारत की बड़ी मात्रा में LPG का आयात स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते से होता है, जो फिलहाल बंद होने की वजह से सप्लाई पर असर पड़ रहा है।


संबंधित आलेख: