• Home
  • News
  • Uttarakhand: Kartik Purnima bath tomorrow! Preparations completed in Haridwar, police administration geared up

उत्तराखण्डः कार्तिक पूर्णिमा का स्नान कल! हरिद्वार में तैयारियां पूरी, पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

editor
  • Awaaz Desk
  • November 26, 2023 11:11 AM
Uttarakhand: Kartik Purnima bath tomorrow! Preparations completed in Haridwar, police administration geared up

हरिद्वार। हरिद्वार में कल सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्णिमा स्नान को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व का विशेष महत्व एवं लाखों की संख्या में पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा स्नान पर आने वाले श्रद्धालुगण की संभावनाओं और व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए। स्थानीय अभिसूचना ईकाई के अधिकारी गुप्त रूप से पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी नजर रखेंगे। साथ ही प्रत्येक जोन में नियुक्त अन्य अधिकारीगण के साथ मिलकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर किसी भी समस्या पर तत्काल उसका निवारण करेंगे। मेला सकुशल हो इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन 33 सेक्टरों में बंटा गया है। जिसमें सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जायेगी। मेला ड्यूटी में जिले की पुलिस के अलावा पीएसी की 2 कंपनी सहित जल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी लगाई गई है। साथ ही भारी वाहनों पर स्नान के दौरान शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।


संबंधित आलेख: