• Home
  • News
  • Uttarakhand: Lalkuan resident child died under suspicious circumstances! Sushila Tiwari died in the hospital, her health deteriorated two days ago

उत्तराखण्डः लालकुआं निवासी बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत! सुशीला तिवारी अस्पताल में तोड़ा दम, दो दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 13, 2023 11:02 AM
 Uttarakhand: Lalkuan resident child died under suspicious circumstances! Sushila Tiwari died in the hospital, her health deteriorated two days ago

हल्द्वानी। लालकुआं से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवाहर नगर निवासी अरुण प्रकाश ने बताया कि उनके पोते 13 वर्षीय प्रथम कुमार की दो दिन पहले ताबीयत बिगड़ी थी। स्थानीय स्तर पर ही डॉक्टर से इलाज कराया था लेकिन सोमवार की सुबह बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक जांच के बाद प्रथम को कोल्ड डायरिया होने की पुष्टि हुई थी। कुछ घंटे के इलाज के बाद प्रथम की सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन परिजनों ने एसडीएम से मुलाकात कर पोस्टमार्टम न कराने की अपील की। खबरों की मानें तो एसडीएम के निर्देश पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।


संबंधित आलेख: