• Home
  • News
  • Uttarakhand: Landslide at Maundhura in Kapkot sparks concern! The entire area echoed with the roar of cascading rocks and debris; a major threat looms over Himalayan regions during the monsoon.

उत्तराखंड: कपकोट के मौनधुरा में भूस्खलन ने बढ़ाई चिंता! चट्टानों और मलबे के सैलाब से गूंजा पूरा इलाका, मानसून में हिमालयी क्षेत्रों पर मंडराया बड़ा खतरा

editor
  • Awaaz Desk
  • July 19, 2026 09:07 AM
Uttarakhand: Landslide at Maundhura in Kapkot sparks concern! The entire area echoed with the roar of cascading rocks and debris; a major threat looms over Himalayan regions during the monsoon.

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखंड स्थित मौनधुरा क्षेत्र में शनिवार शाम हुए विशाल भूस्खलन ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इसकी भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढहता दिखाई देता है, जबकि भारी मात्रा में मलबा, विशाल चट्टानें और मिट्टी तेज़ गति से नीचे की ओर बहती नजर आती हैं। सौभाग्य से घटना के समय प्रभावित क्षेत्र में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भूस्खलन की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी। अचानक पहाड़ टूटने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मौसम विभाग पहले ही राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चुका है। लगातार बारिश से पहाड़ों की मिट्टी कमजोर हो जाती है, जिससे चट्टानों के खिसकने और बड़े भूस्खलन की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। मौनधुरा का इलाका भूगर्भीय दृष्टि से पहले से ही अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। इस क्षेत्र की चट्टानों की संरचना अपेक्षाकृत कमजोर है और लगातार वर्षा के दौरान इनमें दरारें विकसित होने लगती हैं। यही कारण है कि मानसून के मौसम में यहां भूस्खलन की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोगों में भय का माहौल है। 


संबंधित आलेख: