• Home
  • News
  • Uttarakhand: Leader of Opposition Arya accused the government! Said- BJP government showed its real face by making liquor cheaper, said a big deal on inflation

उत्तराखण्डः नेता प्रतिपक्ष आर्य ने सरकार पर लगाए आरोप! बोले- शराब सस्ती कर भाजपा सरकार ने दिखाया असली चेहरा, महंगाई पर कही बड़ी बात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 03, 2023 10:04 AM
 Uttarakhand: Leader of Opposition Arya accused the government! Said- BJP government showed its real face by making liquor cheaper, said a big deal on inflation

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में शराब सस्ती और बिजली, पानी, पढ़ाई महंगी कर अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। कहा कि सरकार के कु-निर्णयों से राज्य भर में एक नया नारा ‘ब्लैंडर (शराब) सस्ती, सिलेंडर (रसोई गैस) महंगा’ बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गया है। कहा कि हाल ही में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड उर्जा निगम के बिजली की दरों में 9.64 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है, इससे प्रदेश के 27.50 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे। आर्य ने बताया कि पिछले अप्रैल से लेकर हाल की वृद्धि तक एक साल के भीतर चौथी बार बिजली की कीमतें बढ़ाकर सरकार ने ये सिद्ध कर दिया है कि वह जनता को लूटने का कोई अवसर नहीं गंवायेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिजली की दरों को बढ़ाने के बाद भी निर्दयी राज्य सरकार रुकी नही, उसने उत्तराखंड जल संस्थान के पानी की दरों में 15 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इससे पहली अप्रैल से प्रदेश भर में पानी प्रति तिमाही 150 से 200 रुपये मंहगा हो जाएगा। आर्य ने कहा कि पिछले एक वर्ष के अन्तराल में आम जरूरत की चीजों के दामों में कई गुना बड़ गए हैं। आम जरूरत की चीज़ों के दामों को नियंत्रित रखने  केन्द्र व राज्य सरकार के बस में नही रह गया है। राष्ट्रीय स्तर पर रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थ तथा खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ रहे दामों के बाद राज्य सरकार द्वारा बिजली और पानी की दरों में भारी वृद्धि कर जनता को मंहगाई के दोहरे बोझ से लादने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये उत्तराखंड का दुर्भाग्य ही है कि यंहा के जिन निवासियों ने बिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए गांव-शहरों और संस्कृति का अस्तित्व तक गवांया अब उन्हें ही को महंगी बिजली खरीदने को मजबूर किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 1 अप्रैल से राज्य के स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इस साल बच्चों की ड्रेस, किताब-कापियों की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है। सरकार ने इस सत्र में स्कूलों की फीस में बढ़ोत्तरी कर अभिवावकों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान यंहा की मातृ शक्ति ने पुरजोर तरीके से शराब का विरोध किया था। पूर्व में राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में नशा नही रोजगार दो जैसे आंदोलन चले। आर्य ने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि उस राज्य में सरकार की प्राथमिकता शिक्षा न होकर शराब होना एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। नेता प्रतिपक्ष ने ये भी कहा कि यह महीना भेंटुली और फुल्यारियों का था जब बेटियां को मायके से और बच्चों को घर-घर से विभिन्न प्रकार की खाद्यान्न सामग्री और वस्त्र उपहार स्वरूप भेजे जाते या दिए जाते थे ऐसे पवित्र महीने में सरकार ने शराब सस्ती और राशन, बिजली, पानी, पढ़ाई महंगी कर देवभूमि की महिलाओं और बच्चों का अपमान किया है।


संबंधित आलेख: