• Home
  • News
  • Uttarakhand: Leopard kills a woman in Kotdwar; villagers forced to live in the shadow of terror.

उत्तराखण्डः कोटद्वार में गुलदार ने महिला को उतारा मौत के घाट! दहशत के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण

editor
  • Awaaz Desk
  • November 23, 2026 09:11 AM
Uttarakhand: Leopard kills a woman in Kotdwar; villagers forced to live in the shadow of terror.

कोटद्वार। कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी दहशत और शोक का माहौल है। मृतका की पहचान कोटड़ीढांग, सनेह निवासी 42 वर्षीय कविता कोठियाल पत्नी कमल किशोर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, सनेह पट्टी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से गुलदार की लगातार सक्रियता बनी हुई थी। बीते दिनों भी इसी क्षेत्र में गुलदार ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की ओर से इलाके में नियमित गश्त शुरू करने के साथ ही आदमखोर हो रहे गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। हालांकि, वन विभाग की इन तमाम कवायदों के बावजूद गुलदार को पकड़ा नहीं जा सका और सोमवार को उसने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। गश्त और पिंजरा लगे होने के बाद भी हुई इस मौत से स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को शांत करने में जुटी हुई है, साथ ही गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


संबंधित आलेख: