• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major action by Pithoragarh police in the Jauljibi Mela controversy! Four named accused arrested; search for Congress district president intensified.

उत्तराखण्डः जौलजीबी मेला विवाद में पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तलाश तेज

editor
  • Awaaz Desk
  • November 18, 2026 10:11 AM
Uttarakhand: Major action by Pithoragarh police in the Jauljibi Mela controversy! Four named accused arrested; search for Congress district president intensified.

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के दौरान धारचूला विधायक हरीश धामी से जुड़े चर्चित विवाद मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले के पांचवें आरोपी और डीडीहाट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। गौरतलब है कि बीते 14 नवंबर को ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में धारचूला विधायक हरीश धामी भी रहे थे। मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पांच लोगों धारचूला निवासी राम सिंह रौकाया, सौरभ मर्तोलिया, मनोहर टोलिया, विक्रम दानू और नृप सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए धारचूला निवासी नृप सिंह, राम सिंह रौकाया, सौरभ मर्तोलिया और विक्रम दानू को गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब पूरा फोकस कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर केंद्रित हो गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार चल रहे आरोपी की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


संबंधित आलेख: