• Home
  • News
  • Uttarakhand: Major police action in the Kichha strong room dispute! Dheeraj Singh, a resident of Lalpur, arrested for allegedly raising a hand against MLA Tilak Raj Behar.

उत्तराखण्डः किच्छा स्ट्रांग रूम विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! विधायक तिलक राज बेहड़ पर हाथ उठाने के आरोप में लालपुर निवासी धीरज सिंह गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • September 23, 2026 09:09 AM
 Uttarakhand: Major police action in the Kichha strong room dispute! Dheeraj Singh, a resident of Lalpur, arrested for allegedly raising a hand against MLA Tilak Raj Behar.

रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा नगर निकाय चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि लालपुर निवासी धीरज सिंह को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का करीबी माना जाता है। मंगलवार को स्ट्रांग रूम के बाहर विवाद के दौरान विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया था कि धीरज सिंह ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें थप्पड़ मारा। यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार को मतदान के दौरान हुआ। दरअसल, स्ट्रांग रूम के बाहर पर्दे (तिरपाल) लगाए जाने को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने आपत्ति जताई थी। इसी दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विवाद के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ मौजूद एक युवक ने उन पर हाथ उठाया और थप्पड़ मारा। इस घटना के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद विधायक बेहड़ धरने पर बैठ गए थे। दूसरी ओर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और उनके समर्थकों की ओर से भी विरोध जताया गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को हिरासत में लेकर अलग-अलग स्थानों पर भेजा था। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। अब इस मामले में धीरज सिंह की गिरफ्तारी के बाद किच्छा का राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। गिरफ्तारी को विधायक बेहड़ पर कथित हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि घटना के पूरे क्रम, आरोपी की भूमिका और आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि जांच के आधार पर ही होगी।


संबंधित आलेख: