• Home
  • News
  • Uttarakhand: Martyr Ruchin Singh Rawat's mortal remains reached Jolly Grant Airport! Guard of honor given in the presence of police and army, CM Dhami paid tribute

उत्तराखण्डः जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा शहीद रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर! पुलिस और सेना की मौजूदगी में दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 06, 2023 07:05 AM
Uttarakhand: Martyr Ruchin Singh Rawat's mortal remains reached Jolly Grant Airport! Guard of honor given in the presence of police and army, CM Dhami paid tribute

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए उत्तराखण्ड के जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। यहां पुलिस और सेना की मौजूदगी में शहीद रावत को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद रुचिन सिंह रावत को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गयी थी, इस मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए थे। इस दौरान उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत भी मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। 


संबंधित आलेख: