उत्तराखण्डः लालकुआं पहुंची शहीद सम्मान यात्रा! शहीद धर्मेन्द्र गंगवार के आंगन की मिट्टी संकलित कर सैन्यधाम को हुई रवाना
लालकुआं। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा निकाली जा रही शहीद सम्मान यात्रा 2.0 आज लालकुआं पहुंची। जहां पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम आयोजित करते हुए लालकुआं निवासी शहीद नायब सूबेदार धर्मेन्द्र कुमार गंगवार की वीरांगना मीरा गंगवार और उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी, नैनीताल जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल रमेश कुमार ने शहीद धर्मेन्द्र कुमार गंगवार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और क्षेत्रवासियों द्वारा नगर में शहीद सम्मान यात्रा निकालते हुए कलश में शहीद धर्मेन्द्र कुमार गंगवार के आंगन की मिट्टी संकलन कर सम्मान पूर्वक सैन्यधाम देहरादून में प्रतिस्थापित करने को रवाना हुई।