उत्तराखंड/उत्तरकाशी हिमस्खलन:पर्वतारोही सविता कंसवाल का हिमस्खलन में हुआ निधन,माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर 16 दिनों में फहरा दिया था तिरंगा,उत्तराखंड का बढ़ाया था मान
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकला नेहरू पर्वतारोहण संस्थान निम का 58 पर्वतारोहियों का दल बीते रोज हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें उत्तरकाशी की बेटी सविता कंसवाल का भी निधन हो गया।
उत्तरकाशी के लोंथरु गांव की रहने वाली पर्वतारोही सविता कंसवाल की भी मौत हो गई है। सविता कंसवाल ने मई 2022 में सिर्फ 16 दिन के अंदर माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर्वत का विजय हासिल कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। वह केवल 16 दिनों में माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं और एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए की है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि "उत्तरकाशी में हिमस्खलन के कारण हताहत हुए NIM दल के सदस्यों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूँ। इस दुर्घटना में देवभूमि की बेटी सविता कंसवाल को भी हमने खो दिया जो बेहद दुखद है। सविता ने अभी हाल ही में माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की थी।प्रभु से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें।"
वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर अभी तक 32 लोगों को बचाया है। वहीं, 16 लोग लापता हैं। जबकि अभी तक 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बता दें कि वायुसेना ने मंगलवार को चार शव बरामद किए थे, वहीं, आज रेस्क्यू ऑपरेशन में छह शव और बरामद किए गए हैं।
, बेस कैंप में फंसे 33 लोगों में से आज 14 लोगों को आईटीबीपी कैंप मातली लाया गया।
इन्हें लाए मातली
- दीप सिंह पुत्र श्री कन्हैया लाल, गुजरात।
- रोहित भट्ट पुत्र श्री जगदम्बा प्रसाद, टिहरी गढ़वाल।
- सूरज सिंह, उत्तरकाशी।
- सुनील लालवानी पुत्र बालचंद, मुम्बई।
- आकाश पुत्र मुन्नालाल, मुम्बई।
- अनिल कुमार(नायब सूबेदार, निम) पुत्र विद्याधर सिंह, राजस्थान।
- मनीष अग्रवाल, दिल्ली।
- कंचन सिंह, चमोली।
- अंकित सिंह, देहरादून।
- प्रदीप कुमार, पश्चिम बंगाल।
- अंकुर शर्मा, देहरादून।
- राकेश राणा, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
- बबीता, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
- रेखा, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
नेहरू पर्वतरोहण संस्थान, कंट्रोल रूम 7060717717, 9997254854
निम 8991122725, 8991117711
विशाल रंजन, रजिस्ट्रार, निम 9568919195, 9412420840
देवेंद्र सिंह पटवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी, उत्तरकाशी 9456147974
हेली रेस्क्यू के संचालन के लिए मातली हेलीपैड पर एटीएफ की व्यवस्था की गई है।