• Home
  • News
  • Uttarakhand: Multi-level parking facility at Sonprayag—a key stop on the Kedarnath Yatra—turns into a waterlogged pool! Parking vehicles has become difficult due to the inundation, raising questions about the poor state of facilities.

उत्तराखण्डः केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग की बहुमंजिला पार्किंग बनी तालाब! जलभराव से वाहन पार्क करना हुआ मुश्किल, बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

editor
  • Awaaz Desk
  • August 04, 2026 01:08 PM
Uttarakhand: Multi-level parking facility at Sonprayag—a key stop on the Kedarnath Yatra—turns into a waterlogged pool! Parking vehicles has become difficult due to the inundation, raising questions about the poor state of facilities.

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा का प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग, जहां हर साल करोड़ों रुपये का राजस्व जुटाने वाली बहुमंजिला पार्किंग इन दिनों बदहाल व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच पार्किंग परिसर में जलभराव होने से यहां वाहन पार्क करना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरी पार्किंग तालाब में तब्दील हो गई है। केदारनाथ यात्रा के दौरान हजारों वाहन प्रतिदिन सोनप्रयाग की बहुमंजिला पार्किंग में खड़े किए जाते हैं। लेकिन बारिश शुरू होते ही पार्किंग के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है। जलभराव के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन पानी में खड़े होने को मजबूर हैं, जबकि लोगों को सामान लेकर निकलने में भी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग से हर वर्ष करोड़ों रुपये की आय होती है, लेकिन इसके बावजूद जल निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्था तक दुरुस्त नहीं की गई है। उनका आरोप है कि बारिश के मौसम में यह समस्या हर साल सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाता। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रा सीजन के दौरान वाहन चालकों और यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लगातार हो रही बारिश के बीच यह बदहाल व्यवस्था व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।
 


संबंधित आलेख: