• Home
  • News
  • Uttarakhand: Mussoorie traders up in arms over Blinkit's entry! Traders and Welfare Association takes a major decision unanimously.

उत्तराखण्डः ब्लिंकिट की एंट्री को लेकर मसूरी के व्यापारियों में उबाल! ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से लिया बड़ा फैसला

editor
  • Awaaz Desk
  • July 21, 2026 12:07 PM
 Uttarakhand: Mussoorie traders up in arms over Blinkit's entry! Traders and Welfare Association takes a major decision unanimously.

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के संभावित प्रवेश को लेकर व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट किया गया कि मसूरी में ब्लिंकिट या किसी भी क्विक-कॉमर्स कंपनी को खुलने नहीं दिया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि मसूरी की अर्थव्यवस्था स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों पर आधारित है। ऐसे में बड़ी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के आने से स्थानीय कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा और सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि ब्लिंकिट के संचालन को लेकर चल रही चर्चाओं पर संगठन नजर बनाए हुए है। व्यापारियों की चिंताओं को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और यदि जबरन कंपनी को अनुमति दी गई तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। आमसभा में व्यापारियों ने स्थानीय व्यापार की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया। बैठक में एसोसिएशन के चुनावी आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। ब्लिंकिट को लेकर बढ़ते विरोध ने मसूरी में स्थानीय व्यापार बनाम क्विक-कॉमर्स की बहस को और तेज कर दिया है।
 


संबंधित आलेख: