• Home
  • News
  • Uttarakhand: Nainital Disaster Management Authority conducted training program at RIKA Guniyalekh! Teach students and staff how to deal with natural disasters

उत्तराखण्डः नैनीताल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रा.इ.का गुनियालेख में चलाया प्रशिक्षण कार्यक्रम! विद्यार्थियों और स्टाफ को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए

editor
  • Awaaz Desk
  • October 12, 2023 11:10 AM
Uttarakhand: Nainital Disaster Management Authority conducted training program at RIKA Guniyalekh! Teach students and staff how to deal with natural disasters

नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देशन पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम की  श्रृंखला में आज 11 अक्टूबर को जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने धारी ब्लॉक के रा. ई. का. गुनियालेख में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण, त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  (DDMA) नैनीताल के तत्वाधान में DDMA मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र एवं सुमित जोशी सहायक कंसल्टेंट द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, विद्यालय कर्मियों सहित कुल 78 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छेत्र अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, भूस्खलन, त्वरित बाद, वनग्नि आदि के विषय में जानकारी दी गई। वहीं आपदा के प्रकार, आपदा के दौरान और पश्चात की कारवाही के बारे में बताया गया। आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां भी दी गई। जैसे उपकरणों की जानकारी आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार आग से बचने के तरीके और बाढ़ से बचाव के तरीके, आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन, राज्य आपातकाल आपातकालीन के टोल फ्री नंबर की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी मास्टर ट्रेनर एवं सहायक कंसल्टेंट द्वारा दी गई। प्रधानाचार्य एन एस मेहता द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।


संबंधित आलेख: