• Home
  • News
  • Uttarakhand: Nainital set for the grand 70th Durga Puja festival! Idols are being crafted from bamboo, straw, and smooth clay from the Ganges, with an initiative to minimize water pollution through the use of herbal colors.

उत्तराखण्डः नैनीताल में सजेगा 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य रंग! बांस-भूसे और गंगा की चिकनी मिट्टी से बनाई जा रहीं प्रतिमाएं, हर्बल रंगों के इस्तेमाल से जल प्रदूषण कम करने की पहल

editor
  • Awaaz Desk
  • October 13, 2026 11:10 AM
Uttarakhand: Nainital set for the grand 70th Durga Puja festival! Idols are being crafted from bamboo, straw, and smooth clay from the Ganges, with an initiative to minimize water pollution through the use of herbal colors.

नैनीताल। नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 16 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा, जबकि 20 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मल्लीताल स्थित मां नयना देवी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यहां कोलकाता से आए मूर्तिकार पिछले 15 दिनों से मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हैं। नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर परिसर में इन दिनों दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक देखने को मिल रही है। महोत्सव के लिए मां दुर्गा के साथ ही भगवान गणेश, कार्तिकेय और मां सरस्वती की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। कोलकाता से आए मूर्तिकार सुंदर लाल और उनकी टीम बांस की खपच्चियों से ढांचा तैयार करने के बाद धान के भूसे और गंगा नदी से लाई गई चिकनी मिट्टी के मिश्रण से प्रतिमाओं का निर्माण कर रही है। मूर्तियों को आकर्षक रूप देने के लिए हर्बल रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि विसर्जन के दौरान जल प्रदूषण को कम किया जा सके। मूर्तिकार सुंदर लाल बताते हैं कि वह पिछले 14 से 15 दिनों से प्रतिमाएं बनाने में जुटे हैं। वह देश के विभिन्न राज्यों में जाकर दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियों का निर्माण करते रहे हैं। महोत्सव को लेकर कमेटी के सदस्य भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।


संबंधित आलेख: