• Home
  • News
  • Uttarakhand: Nainital Taekwondo Club players performed brilliantly in the national competition! Made a name for himself by winning gold, silver and bronze medals, congratulations poured in.

उत्तराखण्डः राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नैनीताल ताईक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन! गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर रोशन किया नाम, बधाईयों का लगा तांता

editor
  • Awaaz Desk
  • October 11, 2023 06:10 AM
Uttarakhand: Nainital Taekwondo Club players performed brilliantly in the national competition! Made a name for himself by winning gold, silver and bronze medals, congratulations poured in.

नैनीताल। नोएडा ताईक्वांडो फेडरेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल्ड, 1 सिल्वर व 3 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सिद्धार्थ सिंह ने गोल्ड, दिव्यांशी ने सिल्वर व भूमिका गोस्वामी, कामाक्षी रावत और गीता राणा ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में आशा सरकार, साक्षी बिष्ट, मानसी बरगली, विशाखा राजपूत, लक्ष्य अधिकारी, कृतज्ञ धामी व भूमिका बनवाल आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच की भूमिका में विनोद कुमार वैद्य व योगेंद्र ने निभाई। पदक विजेता खिलाड़ियों को क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य द्वारा नैनीताल आगमन पर डीएसबी परिसर पर सम्मानित किया गया। पदक हासिल करने पर स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, उत्तराखंड ताईक्वांडो संघ सचिव चंद्र विजय सिंह बिष्ट, सचिव सुनील सिंह, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, जगदीश बवाड़ी, गोपाल सिंह रावत, जीवन्ति भट्ट, विभोर भट्ट एवं नगर के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।


संबंधित आलेख: