• Home
  • News
  • Uttarakhand: Nainital will resonate from Raj Bhavan to DSB College! The district administration, university, and police department are on high alert for President Draupadi Murmu's visit.

उत्तराखण्डः राजभवन से डीएसबी कॉलेज तक गूंजेगा नैनीताल! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर जिला प्रशासन, विश्वविद्यालय और पुलिस विभाग सतर्क

  • Awaaz Desk
  • November 01, 2025
Uttarakhand: Nainital will resonate from Raj Bhavan to DSB College! The district administration, university, and police department are on high alert for President Draupadi Murmu's visit.

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सड़कों में डामरीकरण, रेलिंग और पैराफिट में पेंट समेत सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 नवंबर को नैनीताल के राजभवन पहुंचेंगी। जिसके बाद 4 नवंबर को वे नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के एएन सिंह हाल में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और छात्रों को मैडल प्रदान करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति कैंची धाम नीब करोरी महाराज के दर्शन करने भी जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम के बाद वह हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड से दिल्ली को रवाना होंगी। इधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सभी एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया है। 
 


संबंधित आलेख: