• Home
  • News
  • Uttarakhand: National Voters' Day celebrated with pomp in Nainital! Officers and employees took oath, people also made aware

Uttarakhand: नैनीताल में धूमधाम से मना राष्ट्रीय मतदाता दिवस! अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ, लोगों को भी किया जागरूक

editor
  • Awaaz Desk
  • January 25, 2024 10:01 AM
 Uttarakhand: National Voters' Day celebrated with pomp in Nainital! Officers and employees took oath, people also made aware

नैनीताल। आज जनपद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नैनीताल क्लब सभागार में सचिव पेयजल, परिवहन, पेयजल, वरिष्ठ स्टाफ आफिसर-मुख्य सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने मतदेय स्थलों पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु शपथ दिलाई गई। इस बार मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ रखी गई है। बता दें कि लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी बढाने, नवीन पंजीकृत मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके दायित्वों के महत्व को समझाने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह, एडीएम पीआर चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: