उत्तराखण्डः न्यू टिहरी प्रेस क्लब चुनाव सम्पन्न! शशि भूषण अध्यक्ष तो गोविंद पुंडीर बने महामंत्री, बधाईयों का लगा तांता
नई टिहरी। न्यू टिहरी प्रेस क्लब चुनाव में शशि भूषण भट्ट अध्यक्ष और गोविंद पुंडीर निर्विरोध महामंत्री पद पर चुने गये। उपाध्यक्ष पद पर आनंद नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर धनपाल गुनसोला, सह सचिव पद पर बलवंत रावत, संप्रेक्षक पद पर मधुसूदन बहुगुणा, कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जगत तोपवाल, विजय दास और केदार बिष्ट चुने गये। रविवार को प्रेस क्लब न्यू टिहरी के सभागार में चुनाव संपन्न हुये। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष गंगा दत्त थपलियाल और महामंत्री अनुराग उनियाल ने प्रेस क्लब का लेखा जोखा और उपलब्धियां सदन में रखी। इस अवसर पर देवेंद्र दुमोगा, विक्रम बिष्ट, गोविंद बिष्ट, राजेश ड्यूंढ़ी, कृष्णस्वरूप डबराल, विजय राम गोदियाल, भीम सिंह कलूड़ा, लाखी सिंह रावत, डा. मुकेश नैथानी, कृष्णस्वरूप कंसवाल, अमनदीप भट्ट, मुनेंद्र नेगी, रोशन थपलियाल, विजयपाल राणा आदि मौजूद रहे।