• Home
  • News
  • Uttarakhand: NUJ appeals for help to video journalists Rampal! The matter reached top officials including CM, demand for financial support

उत्तराखण्डः एनयूजे ने की वीडियो जर्नलिस्ट्स रामपाल की मदद को अपील! सीएम समेत आलाधिकारियों तक पहुंचा मामला, आर्थिक सहयोग की मांग

editor
  • Awaaz Desk
  • October 29, 2023 09:10 AM
 Uttarakhand: NUJ appeals for help to video journalists Rampal! The matter reached top officials including CM, demand for financial support

देहरादून। देश-दुनिया के समाचारों की जो तस्वीर हम टीवी में देखते हैं उसमें फोटो-वीडियो जर्नलिस्ट का बहुत बड़ा योगदान होता है। एक टीवी एंकर के कंटेट को फोटो-वीडियो जर्नलिस्टस ही जीवंत बनाता है। क्योंकि अगर फोटो और वीडियो न हो तो स्टोरी नीरस और बेजान हो जाती है। लेकिन यह बड़ी विडम्बना है कि एंकर के प्रस्तुतिकरण, उसके अंदाज और उसकी भाव भंगिमाओं के पीछे हम पर्दे के पीछे के उस फोटो-वीडियो जर्नलिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को नहीं देखते जो सभा-गोष्ठियों से लेकर बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, महामारी, अकाल और युद्ध जैसी विपरीत परिस्थयों में अपनी जान जोखिम में डाल कर छायांकन करते हैं। फोटो और वीडियो ही वह प्रमाण होते हैं जो हमारा सत्य से साक्षात्कार कराते हैं। लेकिन जब इन फोटो-वीडिया जर्नलिस्टों पर संकट आता है तो कोई पूछने वाला नहीं होता। ऐसा ही कुछ देहरादून के रायपुर में रहने वाले वीडियो जर्नलिस्ट रामपाल सिंह के साथ हो रहा है। 

वीडियो जर्नलिस्ट रामपाल सिंह लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं और उनकी दोनों किड़नियां फेल हो चुकी है और कई तरह की बीमारियों ने उन्हें जकड़ा हुआ है। बीमारी के खर्च से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। इसकी जानकारी होने पर एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना का ईमेल कर पत्रकार के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। श्री भट्ट पत्रकार नवीन पाण्डे और हिमांशु भट्ट के साथ उनके रायपुर स्थित किराए के घर पहुंचे। गंभीर रूप से बीमार रामपाल के तीन बच्चों में बड़ी बेटी आयुषि मूक-बधिर है। वह इंटरमीडियेट कर चुकी है, जबकि पिता की बिमारी के कारण दूसरी बेटी तनिष्का का ग्याहरवीं कक्षा के बाद स्कूल छूट गया है। बेटा पंकज जैसे-तैसे बारवीं कक्षा में पढ़ रहा है। जबकि पति के बेरोजगार हो जाने के कारण घर चलाने के लिए पत्नी को एक प्राइवेट संस्थान में काम करना पड़ रहा है। 

इसके बाद एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को भी मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी तथा पत्रकार साथी दयाशंकर पाण्डे ने सहयोग को हाथ आगे बढ़ाए हैं। श्री भट्ट ने लोगों से वीडियो जर्नलिस्ट्स रामपाल सिंह की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। 

Account No- 39023827265
IFSC Code- SBIN0003058
State Bank of India
Google Pay No- 8433428099


संबंधित आलेख: