• Home
  • News
  • Uttarakhand: Opposition's ruckus on the third day in the budget session! Congress MLAs protesting outside the Assembly, Finance Minister presenting the budget

उत्तराखण्डः बजट सत्र में तीसरे दिन भी विपक्ष का हंगामा! विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायक, वित्तमंत्री पेश कर रहे बजट

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 15, 2023 08:03 AM
Uttarakhand: Opposition's ruckus on the third day in the budget session! Congress MLAs protesting outside the Assembly, Finance Minister presenting the budget

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज भी सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विधायकों का प्रदर्शन जारी है। विपक्ष के सत्र में नहीं पहुंचने के चलते कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी, लेकिन अब शुरू कर दी गई है। भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। सदन में विपक्ष ने निलबंन को लेकर व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया, जिसे कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने नियम विरुद्ध बताया। वहीं मुन्ना सिंह चौहान और संसदीय कार्य मंत्री ने सपीकर से निलबंन की कार्यवाही को निरस्त करने का आग्रह किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नियम के तहत मेरा निर्णय सही है।


संबंधित आलेख: