• Home
  • News
  • Uttarakhand: Police crack down on Salik Ali, the accused who behaved indecently with a woman and her daughter in Haldwani; a viral video proved to be the key factor leading to his arrest.

उत्तराखण्डः हल्द्वानी में महिला और उसकी बेटी से अभद्रता करने वाले आरोपी सलीक अली पर पुलिस का शिकंजा, वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी की बड़ी वजह

editor
  • Awaaz Desk
  • July 17, 2026 08:07 AM
Uttarakhand: Police crack down on Salik Ali, the accused who behaved indecently with a woman and her daughter in Haldwani; a viral video proved to be the key factor leading to his arrest.

हल्द्वानी। हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र के नीलांचल कॉलोनी (फेज-6, डहरिया) में एक महिला के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1ः30 बजे एक डिलीवरी बॉय पता पूछने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सलीक अली ने बिना किसी वजह के महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और आपत्तिजनक इशारे किए। विरोध करने पर आरोपी लकड़ी लेकर महिला की ओर दौड़ा तथा जान से मारने और इज्जत को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके और उसकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ जैसी हरकतें कर चुका है। इस बीच आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह खुलेआम धमकी देता दिखाई दे रहा है। महिला की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी सलीक अली को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मनोज कुमार, म.उ.नि. रेनू सिंह, कां. हिमांशु जोशी, धीरेंद्र सिंह अधिकारी शामिल रहे।


संबंधित आलेख: