उत्तराखण्डः त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस ने ली बैठक! व्यापारियों संग किया मंथन, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
रुद्रपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए रुद्रपुर कोतवाली में व्यापारी और पुलिस प्रशासन के द्वारा बैठक की गयी। इस दौरान आगामी त्यौहारों को देखकर हुए बाजार की व्यवस्थाओं को लेकर की गई चर्चा। रुद्रपुर कोतवाली में हुई बैठक में जिले की एसपी यातायात मनीषा जोशी, एसपी सिटी मनोज कत्याल के साथ रुद्रपुर कि सिटी अनुष्का बडोला, शहर कोतवाल विक्रम सिंह राठौड़ मौजूद रहे। इस दौरान रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ ही तमाम व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धनतेरस, दिवाली, भैया दूज और छठ पर्व को देखते हुए यातायात को लेकर अहम चर्चा की गई। जिसमें एसपी यातायात मनीष जोशी के द्वारा बताया गया कि इस बार शहर में बाजार पर पुलिस प्रशासन के द्वारा ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जाएगी जहां भी यातायात व्यवस्था खराब होगी तत्काल वहां पर पुलिस टीम के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया किसी भी तरह से में बाजार में वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी साथ ही कई सुझाव व्यापार मंडल के पदाधिकारी के द्वारा पुलिस प्रशासन को दिए गए जिस पर भी उनके द्वारा बताया गया कि काम किया जाएगा।