उत्तराखण्डः पुलिस ने खाली कराया कांग्रेस कार्यालय! कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई, एक व्यक्ति को दिलाया कब्जा
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र के सुभाषनगर घाट पर स्थित कांग्रेस महानगर कमेटी के कार्यालय को खाली कराया गया है। खबरों की मानें तो कोर्ट के आदेश पर कार्यालय खाली कराकर एक व्यक्ति को कब्जा दिलाया गया है। व्यक्ति की ओर से कार्यालय पर अपना अधिकार बताया गया था। उधर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी जा रही है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्यालय खाली कराने की बात कह रही है। कार्यालय खाली कराए जाने के मामले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।