• Home
  • News
  • Uttarakhand: Political temperature rises again due to recruitment scams! Treasury Finance Minister Premchandra Agrawal's strong protest, Congressmen detained

उत्तराखण्डः भर्ती घोटालों को लेकर फिर चढ़ा सियासी तापमान! टिहरी पहुंचे वित्तमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का जबरदस्त विरोध, हिरासत में लिए गए कांग्रेसी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 17, 2022 11:09 AM
Uttarakhand: Political temperature rises again due to recruitment scams! Treasury Finance Minister Premchandra Agrawal's strong protest, Congressmen detained

टिहरी। उत्तराखण्ड में भर्ती घोटालों को लेकर जहां युवाओं में रोष देखने को मिल रहा है, वहीं सियासी तापमान भी चढ़ा हुआ है। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां इस मामले को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है। इसी क्रम में आज टिहरी पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। काफी समझाने के बाद भी जब कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन नहीं रोका तो पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। 
बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सहित कई सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश के वित्तमंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल टिहरी पंहुचे। इस दौरान टिहरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। प्रदेश में भर्ती घोटालों से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। काले झंडे दिखाकर विरोध करने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटरआशा रावत, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवालए छात्र नेत्री तनीषा रावत, छात्र नेता अमन राणा, शुभम आदि शामिल रहे।


संबंधित आलेख: