• Home
  • News
  • Uttarakhand: Preparations for Dussehra intensify in Nainital! A 50-foot-tall effigy of Ravana will be on display at the DSA ground, offering a spectacular sight.

उत्तराखण्डः नैनीताल में दशहरे की तैयारियां तेज! डीएसए मैदान में दिखेगा 50 फीट ऊंचा रावण, दिखेगा भव्य नजारा

editor
  • Awaaz Desk
  • October 18, 2026 10:10 AM
Uttarakhand: Preparations for Dussehra intensify in Nainital! A 50-foot-tall effigy of Ravana will be on display at the DSA ground, offering a spectacular sight.

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में दशहरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएसए मैदान में दशहरा महोत्सव के लिए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले तैयार किए जा रहे हैं। बहेड़ी से आए कारीगर पिछले कई दिनों से पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार रावण का पुतला 50 फीट ऊंचा, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 40 से 45 फीट ऊंचे बनाए जा रहे हैं। कारीगरों के मुताबिक, इन पुतलों को तैयार करने में करीब एक महीने का समय लगता है। वहीं, दशहरे पर पुतला दहन से पहले भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। नैनीताल के डीएसए मैदान में दशहरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बहेड़ी से आए कारीगर पिछले 20 वर्षों से राज्य के विभिन्न शहरों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाते आ रहे हैं। पुतलों को तैयार करने के लिए सबसे पहले बांस की खपच्चियों को सुतली से बांधकर ढांचा बनाया जाता है। इसके बाद ढांचे पर गोंद की मदद से अखबार के कागज चिपकाए जाते हैं और रंगीन कागजों से सजाकर आकर्षक रूप दिया जाता है। पुतलों के अलग-अलग हिस्सों को तैयार करने के बाद क्रेन की मदद से आपस में जोड़ा जाता है, जिसके बाद विशालकाय पुतले तैयार होते हैं। इस बार रावण का पुतला 50 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों की ऊंचाई 40 से 45 फीट रखी गई है। दशहरे के दिन इन पुतलों के दहन के साथ ही मैदान में भव्य आतिशबाजी की जाएगी।


संबंधित आलेख: