• Home
  • News
  • Uttarakhand: Public anger erupts in Rudrapur over smart meters! A large crowd gathered as soon as the UPCL team arrived, and the police had to be called.

उत्तराखण्डः स्मार्ट मीटर को लेकर रुद्रपुर में भड़का जनाक्रोश! यूपीसीएल टीम के पहुंचते ही जुटी भारी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

editor
  • Awaaz Desk
  • May 25, 2026 09:05 AM
Uttarakhand: Public anger erupts in Rudrapur over smart meters! A large crowd gathered as soon as the UPCL team arrived, and the police had to be called.

रुद्रपुर। रुद्रपुर के संजय नगर खेड़ा इलाके में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब यूपीसीएल की टीम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी होगी और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। लोगों ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम नागरिकों के लिए स्मार्ट मीटर नई परेशानी बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि सरकार और बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने की योजना लागू करना चाहते हैं तो सबसे पहले उद्योगपतियोंए बड़े कारोबारियों और नेताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। इसके बाद ही आम जनता के घरों में यह व्यवस्था लागू की जाए। विरोध बढ़ता देख यूपीसीएल अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। इधर सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंच गए। 
 


संबंधित आलेख: