• Home
  • News
  • Uttarakhand: Rain, strong winds, and snowfall in higher elevations bring relief from the heat! A yellow alert has been issued for several districts for thunderstorms and lightning.

उत्तराखंड: बारिश, तेज हवाओं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से गर्मी से राहत! कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी

editor
  • Awaaz Desk
  • May 03, 2026 08:05 AM
Uttarakhand: Rain, strong winds, and snowfall in higher elevations bring relief from the heat! A yellow alert has been issued for several districts for thunderstorms and lightning.

देहरादून। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से लोगों को आखिरकार निजात मिलनी शुरू हो गई है। मौसम ने अचानक करवट ली है और कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज बारिश के साथ बिजली की गड़गड़ाहट सुनाई दी। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी पूर्वानुमान है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने विशेष रूप से आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इधर बदले मौसम के बीच कुछ घटनाएं भी सामने आई हैं। टिहरी जिले में डोबरा-चांठी क्षेत्र के पास तेज आंधी.तूफान के कारण झील में बने फ्लोटिंग हटमेंट क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने करीब 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कोटी कॉलोनी पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।


संबंधित आलेख: