उत्तराखण्डः ट्रैक्टर पर सवार होकर धरना देने पहुंचे हरदा! कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, पुलिस ने रोका
देहरादून। आपदा प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ट्रैक्टर पर सवार होकर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों की भी भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की। हरीश रावत का आरोप है कि सरकार ने जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर पहुंचने रोका है, लेकिन पार्टी अपनी किसानों के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज को उठाएगी।