• Home
  • News
  • Uttarakhand: Rishabh, a student of Dehradun trapped in Ukraine, refused to come to India without his pet dog, the Government of India gave permission, Rishabh returned home with the dog, expressed gratitude

उत्तराखंड:यूक्रेन में फंसे देहरादून के छात्र ऋषभ ने अपने पालतू डॉगी के बिना भारत आने से किया था मना,डॉग लवर को भारत सरकार ने दी परमिशन, घर लौटे डॉगी के साथ ऋषभ,जताया आभार

editor
  • Kanchan Verma
  • March 04, 2022 08:03 AM
Uttarakhand: Rishabh, a student of Dehradun trapped in Ukraine, refused to come to India without his pet dog, the Government of India gave permission, Rishabh returned home with the dog, expressed gratitude

भारत सरकार यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे हर भारतीय को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयासरत है। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के देहरादून निवासी ऋषभ को जब सुरक्षित भारत लौटने का मौका मिला तो उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के बिना वापस आने से मना कर दिया। इस मामले ने भारत सरकार को मुश्किल में डाल दिया क्योंकि प्रोटोकॉल इसकी इजाजत नही देता। भारत सरकार ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर आखिरकार ऋषभ को उनके कुत्ते के साथ भारत वापस बुला ही लिया,जिसके बाद ऋषभ की ही नही बल्कि भारत की भी हर जगह प्रशंसा हो रही है।

 


दरअसल रूसी हमले के बीच यूक्रेन के खारकीव में फंसे देहरादून के किशनपुर निवासी ऋषभ कौशिक(सॉफ्टवेयर इंजीनियर तृतीय वर्ष छात्र) ने अपने पालतू डॉगी मालिबू(स्वीट) के बिना भारत आने से साफ इंकार कर दिया था ऋषभ ने कहा था कि हमलों के बीच मैं अपने डॉगी को छोड़कर नही आ सकता उसकी जान को भी खतरा है। इसके बाद भारत सरकार ने ऋषभ और उनके डॉगी के प्रेम को देखते हुए तमाम कागजों को जमा करवाया और उन्हें डॉगी के साथ भारत लौटने की परमिशन दी दी। 
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ऋषभ ने उन सभी कठिनाइयों का ज़िक्र किया है जो उन्हें यूक्रेन में झेलनी पड़ी, उन्होंने सरकार से एनओसी की अनुमति देने का आग्रह करने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि बहुत सारे दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया लंबी हो गयी थी युद्ध के समय नागरिकों को ऐसी परमिशन मिलनी चाहिए। अपने डॉगी के साथ सुरक्षित लौट आने पर ऋषभ बेहद खुश है और उनके साथ डॉग लवर्स भी ।


संबंधित आलेख: