• Home
  • News
  • Uttarakhand: Roadways bus veers off the road while trying to avoid a car! Panic ensues among passengers; driver's quick thinking averts a major accident.

उत्तराखण्डः कार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतरी रोडवेज बस! यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

editor
  • Awaaz Desk
  • September 14, 2026 09:09 AM
Uttarakhand: Roadways bus veers off the road while trying to avoid a car! Panic ensues among passengers; driver's quick thinking averts a major accident.

रामनगर। रामनगर से देघाट जा रही एक रोडवेज की बस भकराकोट के पास कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बताया जा रहा है कि अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई और कुछ दूरी पर रुक गई। हादसे के समय बस में करीब 10 से 12 यात्री सवार थे। बस के अचानक सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस रामनगर से देघाट की ओर जा रही थी। मोहान से आगे भकराकोट के पास बस पहुंची ही थी कि अचानक सामने एक कार आ गई। पहाड़ी मार्ग पर सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में बस चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस सड़क से नीचे उतर गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस के सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर के लिए यात्रियों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। हालांकि चालक ने स्थिति को संभालते हुए बस को पलटने से बचा लिया। यदि बस अनियंत्रित होकर पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बस में करीब 10 से 12 यात्री सवार थे। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। बस के सड़क से नीचे उतरने के बावजूद उसके पलटने से बच जाने को बड़ी राहत माना जा रहा है। घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यातायात के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और सड़क की चौड़ाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


संबंधित आलेख: