• Home
  • News
  • Uttarakhand: Rudraprayag administration on alert amidst continuous rain; rescue teams deployed in danger zones, and travelers are being escorted to safety.

उत्तराखण्डः लगातार बारिश के बीच रुद्रप्रयाग प्रशासन अलर्ट! डेंजर जोन में रेस्क्यू टीमें तैनात, यात्रियों को सुरक्षित कराया जा रहा पार

editor
  • Awaaz Desk
  • July 11, 2026 12:07 PM
Uttarakhand: Rudraprayag administration on alert amidst continuous rain; rescue teams deployed in danger zones, and travelers are being escorted to safety.

रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। केदारनाथ यात्रा मार्ग के सभी संवेदनशील और डेंजर जोन पर आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात हैं। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें जोखिम वाले क्षेत्रों से सुरक्षित आर-पार कराया जा रहा है
लगातार बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कई स्थान संवेदनशील बने हुए हैं। ऐसे में जिला आपदा प्रबंधन विभाग, वाईएमएफ (YMF), डीडीआरएफ (DDRF), आपदा मित्र और सेक्टर अधिकारियों की टीमें डेंजर जोन पर लगातार मुस्तैद हैं।

रेस्क्यू टीमें यात्रियों को पूरी सुरक्षा के साथ जोखिम वाले क्षेत्रों से आर-पार करा रही हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त टीमें भी तैयार रखी गई हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से पूरे यात्रा मार्ग पर चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है और सभी सेक्टरों से लगातार स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि जहां भी बारिश के कारण खतरे की स्थिति बन रही है, वहां तत्काल रेस्क्यू टीमों की तैनाती कर यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाया जा रहा है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और डेंजर जोन में बिना अनुमति प्रवेश न करें।


संबंधित आलेख: